Thursday 1 January 2015

कर्क राशिफल 2015

कर्क राशिफल 2015 : स्वास्थ्य भविष्यफल

कर्क 2015 राशिफल की दृष्टि से यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। हालांकि कोई गंभीर बीमारी होने के योग नहीं हैं अत: आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन मौसम जनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। कर्क राशिफल 2015 के मुताबिक़ साथ ही पंचम भाव में शनि की उपस्थिति को देखते हुए खान-पान पर संयम रखना होगा अन्यथा उदर विकार से परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कभी-कभार कान या बाजुओं में तकलीफ भी हो सकती है।

कर्क राशिफल 2015 : प्रेम व वैवाहिक भविष्यफल

कर्क राशिफल 2015 इंगित करता है कि प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। जिनकी उम्र विवाह की हो चली है उनकी सगाई हो सकती है। साथ ही विवाह होने के भी योग प्रबल हो रहे हैं। प्रेम में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि शनि के पंचम भाव में होने के कारण बीच-बीच में छोटे-मोटे मौखिक विवाद हो सकते हैं। आपको चाहिए कि प्रेम प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं। यानी यदि आप इनसे बच पाए तो यह वर्ष प्रेम प्रसंगों के लिहाज़ से शुभ रहेगा। कर्क भविष्यफल 2015 संकेत करता है कि विवाहित लोगों को संतान का प्रेम और सुख नसीब होगा।

कर्क राशिफल 2015 : कार्यक्षेत्र भविष्यफल

कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग इस साल कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं क्योंकि उनको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कर्क राशिफल 2015 के अनुसार इस वर्ष कुछ कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।

कर्क राशिफल 2015 :आर्थिक भविष्यफल

कर्क भविष्यफल 2015 के मुताबिक़ आर्थिक मामले में इस वर्ष कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लाटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। इस वर्ष धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे। आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। कर्क 2015 राशिफल के नज़रिए से इस साल भूमि भवन आदि ख़रीदने के योग बन रहे हैं। यानी कि यदि आपने मेहनत की है तो यह साल आपको आर्थिक साधन व रूपया पैसा जरूर देगा।

कर्क राशिफल 2015 :शैक्षिक भविष्यफल

कर्क राशिफल 2015 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उत्तम फल देने वाला रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका दिमाग पूरी तरह चैतन्य और अनुकूल रहेगा। फलस्वरूप अध्ययन में आपकी गहरी रुचि रहेगी। यदि आप बैंकिग, मैनेजमेंट या व्यवस्थापन जैसे पाठ्यक्रम से जुडना चाह रहे हैं या उस क्षेत्र से जुडे हैं तो भी आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाह रहे हैं तो उसके लिहाज़ से भी समय अनुकूल है।

कर्क 2015 राशिफल:उपाय

  1. बादाम का एक हिस्सा मंदिर में बाटें और दूसरा हिस्सा लाकर घर में रख दें।
  2. बड़ों का सम्मान करें, विशेषकर ससुर से सम्बंध न बिगाड़े।
आशा करते हैं कि कर्क राशिफल 2015 आपको इस वर्ष होने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा और आपके आने वाले कल को बेहतर बनाने में योगदान देगा।



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Vacancy

RBI has announced the recruitment for 134 GRADE B OFFICERS.
 The examination will be in two phases.
 The detailed advertisement will be published on 5th October.

Popular Posts